जरुरी जानकारी | पेप्सिको ने शुल्क लागत बढ़ने से अपनी सालाना आय का अनुमान घटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेप्सिको ने कहा कि बदले हुए हालात में उसे प्रति शेयर आय पिछले साल के बराबर ही रहने की संभावना नजर आ रही है। इसके पहले कंपनी ने मध्य-इकाई अंक में वृद्धि की उम्मीद जताई थी।

पेप्सिको ने कहा कि बदले हुए हालात में उसे प्रति शेयर आय पिछले साल के बराबर ही रहने की संभावना नजर आ रही है। इसके पहले कंपनी ने मध्य-इकाई अंक में वृद्धि की उम्मीद जताई थी।

आयातित एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत शुल्क पेप्सिको और अन्य पेय पदार्थ बनाने वालों को प्रभावित करने वाले शुल्क में से एक है।

दुनिया भर में इसकी बिक्री की मात्रा में गिरावट के कारण जनवरी-मार्च तिमाही में पेप्सिको का शुद्ध राजस्व 1.8 प्रतिशत घटकर 17.9 अरब डॉलर रह गया।

फैक्टसेट की तरफ से कराए गए विश्लेषक सर्वेक्षण के मुताबिक, यह अमेरिकी शेयर बाजार के अनुमान 17.8 अरब डॉलर से थोड़ा अधिक था।

कंपनी की शुद्ध आय 10 प्रतिशत घटकर 1.8 अरब डॉलर रह गई। पेप्सिको ने प्रति शेयर 1.48 अमेरिकी डॉलर कमाए। यह विश्लेषकों के पूर्वानुमान 1.49 अमेरिकी डॉलर से थोड़ा कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now