जरुरी जानकारी | पेप्सिको फाउंडेशन ने 2006 से अब तक 2.7 करोड़ भारतीयों को साफ पानी की उपलब्धता में की मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेप्सिको फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में 2006 से अब तक 2.7 करोड़ लोगों की साफ पानी की उपलब्धता में मदद की है।

नयी दिल्ली, 18 मार्च पेप्सिको फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में 2006 से अब तक 2.7 करोड़ लोगों की साफ पानी की उपलब्धता में मदद की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस दौरान दुनिया भर में साफ पानी की उपलब्धता में 5.5 करोड़ से अधिक लोगों की मदद की इनमें 50 प्रतिशत लाभार्थी भारत से हैं।

पेप्सिको कंपनी ने परोपकारी कार्यों के लिये 1962 में पेप्सिको फाउंडेशन की स्थापना की थी।

पेप्सिको इंडिया के अध्यक्ष अहमद अलशेख ने कहा, ‘‘पेप्सिको ने उद्देश्य के साथ आगे रहने की मुहिम के तहत अपने फाउंडेशन के जरिये उन लोगों तक साफ पानी पहुंचाने के लिये सक्रियता से काम किया है, जो इससे वंचित थे।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी विशेष रूप से भारत में पानी के संरक्षण, प्रबंधन और वितरण में एक दशक से अधिक समय से समुदायों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत सरकार के जल जीवन मिशन के लिये भी प्रतिबद्ध है। कंपनी की परोपकारी इकाई ने साफ पानी की टिकाउ उपलब्धता को लेकर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त दो लाख कृषक समुदाय के लोगों की मदद करने के लिये 30 लाख डॉलर की पिछले साल प्रतिबद्धता जाहिर की है।

कंपनी के अनुसार, फाउंडेशन ने जरूरतमंद समुदायों को सुरक्षित जल उपलब्ध कराने के लिये अब तक भारत में 2.2 करोड़ डाूलर से अधिक का निवेश किया है और करीब 70 करोड़ डॉलर के निवेश में उत्प्रेरक का काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू