पेप्सिको की मदद से कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के किट हुए उपलब्ध : कंपनी
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन जांच किट को फाउंडेशन फॉर इनोवेटिव न्यू डायगनॉस्टिक्स (फाइंड) संस्था उसकी वित्तीय सहायता से खरीद कर वितरित कर रही है। बयान में यह भी बताया गया है कि यह चिकित्सकीय किट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से मान्यता प्राप्त है।
नई दिल्ली, पांच मई खाद्य प्रसंस्करण कंपनी पेप्सिको इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसकी वित्तीय मदद से कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में सहायक किट पूरे देश की प्रयोगशालाओं में पहुंचने लगी हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन जांच किट को फाउंडेशन फॉर इनोवेटिव न्यू डायगनॉस्टिक्स (फाइंड) संस्था उसकी वित्तीय सहायता से खरीद कर वितरित कर रही है। बयान में यह भी बताया गया है कि यह चिकित्सकीय किट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से मान्यता प्राप्त है।
पेप्सिको ने संस्था फाइंड के जरिए कोराना वायरस संक्रमण की जांच करने की भारत की क्षमता बढ़ाने के लिए इस मदद की पेशकश की थी। इसके आलवा इसने गैरसरकारी संगठनों के साथ मिल कर कोविड-19 से प्रभावित गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कुल मिलाकर 70 लाख जून का भोजन उपलब्ध कराया है।
जांच किट और इसमें प्रयुक्त होने वाले अभिकर्मक रसायनों को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मंजूरी दे रखी है। इन्हें आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमेरास चेन रीएक्शन प्रौद्योगिकी) के माध्यम से संचालित किया जाता है।
पेप्सिको इंडिया के अध्यक्ष अहमद अलशेख ने कहा कि इस महामारी से निपटने में उनकी कंपनी भारत सरकार को पूरा सहयोग देने को प्रतिबद्ध है। फाइंड के साथ हमारी भागदारी का मकसद है कि पूरे देश में कोराना वायरस संक्रमण की जांच सुविधाओं और जांच किट की उपलब्धता बढ़े।
फाइंड इंडिया के प्रमुख संजय सरीन ने कहा कि भारत का बड़ा क्षेत्रफल तथा शहरी आबादी का घनापन जांच सुविधाओं के विस्तार करने के प्रयासों के समक्ष एक जटिल चुनौती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

