देश की खबरें | जनप्रतिनिधि अपने बजाए हमेशा जनता के लिए सोचें : राष्ट्रपति मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि जनप्रतिनिधियों को खुद के बजाए हमेशा जनता के लिए सोचना चाहिए।

जयपुर, 14 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि जनप्रतिनिधियों को खुद के बजाए हमेशा जनता के लिए सोचना चाहिए।

मुर्मू ने यहां राजस्‍थान विधानसभा में अपने विशेष संबोधन में यह बात कही।

राष्ट्रपति ने कहा कि कंप्यूटर व आधुनिक प्रौद्योगिकियों के इस दौर में जनता को सदन की सारी कार्यवाही की जानकारी रहती है।

उन्‍होंने कहा,‘‘ ये युग कंप्यूटर का युग है। यह युग आधुनिक प्रौद्योगिकियों से चलता है। आज यहां (सदन) क्या चल रहा है उसे सब देखते हैं, समझते हैं। इसलिए मैं सभी जनप्रतिनिधियों से गुजारिश करना चाहती हूं कि अपने आचार विचार में उन्हें जनता के लिए सोचना चाहिए....।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ केवल मैं और मेरा सोचने से देश की या समाज की या राज्य की उन्नति नहीं होगी। इसलिए जनप्रतिनिधि को हमेशा जनता के लिए, राज्य के लिए सोचना चाहिए।’’

राष्ट्रपति ने राजस्थान के समग्र विकास व राज्य के सभी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान विधानसभा के सभी सदस्य जनकल्याण व राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे तथा संसदीय प्रणाली की गरिमा को बढ़ाते रहेंगे।

इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति राजस्थान में अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को यहां पहुंची थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\