देश की खबरें | मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को लोग ‘शून्य’ के रूप में याद करेंगे : तृणमूल कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों को ‘‘शून्य’’ बताया और दावा किया कि देश ने संसदीय लोकतंत्र को कमतर दिखाने के प्रयासों को देखा और इस दौरान विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।
कोलकाता, 30 मई तृणमूल कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों को ‘‘शून्य’’ बताया और दावा किया कि देश ने संसदीय लोकतंत्र को कमतर दिखाने के प्रयासों को देखा और इस दौरान विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।
राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ‘‘घुटनों के बल’’ आ गई है और संघीय ढांचे की ‘‘हत्या हो गई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों के बारे में पहला आंकड़ा जो दिमाग में आया वह है शून्य। देश के लोग मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष को शून्य के तौर पर याद रखेंगे।’’
मोदी और उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने 2019 में दूसरी बार आज ही के दिन शपथ ली थी।
यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में संसदीय लोकतंत्र को कमतर दिखाने का प्रयास किया गया और ‘‘देश के संघीय ढांचे’’ की हत्या कर दी गई।
भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए ओ’ब्रायन ने कहा कि यह सरकार ‘‘नारे लिखने, विज्ञापन करने और अपना प्रचार करने’’ में अच्छी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)