देश की खबरें | उत्तराखंड में किशोरी के लापता होने के बाद लोगों ने दुकान में की तोड़फोड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक किशोरी के लापता होने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को एक युवक की दुकान में तोड़-फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नई टिहरी, 29 अक्टूबर उत्तराखंड में टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक किशोरी के लापता होने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को एक युवक की दुकान में तोड़-फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सोमवार देर रात से गायब किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी गई है साथ ही आरोपी की भी तलाश की जा रही है ।
कीर्तिनगर बाजार क्षेत्र में सुबह से ही किशोरी को ढूंढने और समुदाय विशेष के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोग प्रदर्शन करते रहे और उन्होंने एक युवक की दुकान में तोड़ फोड़ की, बाद में उन्होंने कुछ और दुकानों के होर्डिंग भी तोड़ डाले।
आक्रोषित लोगों ने कीर्तिनगर मुख्य बाजार से होते हुए जाखणी तक रैली निकाली । इस दौरान भारी पुलिस बल बाजार क्षेत्र में तैनात रहा।
इस बीच भाजपा नेता लखपत भंडारी ने कहा,‘‘ नगर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को साजिशन धर्म विशेष के प्रति आकर्षित किया गया व उसे धार्मिक रूप से भी गुमराह करने की कोशिश की गई।’’
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को पहले भी सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी फरार है और किशोरी का पता भी अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है।
टिहरी के अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने कहा कि बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी सलमान के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम व पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
उन्होंने बताया कि किशोरी के गुमशुदा होने की सूचना के बाद से ही तलाश अभियान जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लेगी ।
उन्होंने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

