Mumbai Fire Breaks: मुंबई में छह मंजिला इमारत में आग लगने से लोग फंसे, बचाव अभियान जारी: अधिकारी
मुंबई के उपनगरीय मुलुंड इलाके में छह मंजिला कॉर्पोरेट इमारत में मंगलवार को सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 9.25 बजे छठी मंजिल पर लगी और इमारत में धुआं भर गया जिसमें विभिन्न मंजिलों पर लोग फंसे हुए हैं.
मुंबई, 26 मार्च : मुंबई के उपनगरीय मुलुंड इलाके में छह मंजिला कॉर्पोरेट इमारत में मंगलवार को सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 9.25 बजे छठी मंजिल पर लगी और इमारत में धुआं भर गया जिसमें विभिन्न मंजिलों पर लोग फंसे हुए हैं.
अधिकारी ने कहा कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि एलबीएस रोड पर स्थित एवियर कॉर्पोरेट पार्क के छठे तल पर आग लगी है और किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है. यह भी पढ़ें : केजरीवाल ने हिरासत से मोहल्ला क्लीनिक में नि:शुल्क दवाओं की कमी न होने देने का निर्देश जारी किया
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और अन्य एजेंसियों के कर्मियों को मौके पर भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

