एजेंसी न्यूज

ईडी की हिरासत से सीएम केजरीवाल का निर्देश, मोहल्ला क्लिनिक में निशुल्क दवाईयों की कम न हो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को दवाएं तथा जांच सुविधा उपलब्ध हो।

ईडी की हिरासत से सीएम केजरीवाल का निर्देश, मोहल्ला क्लिनिक में निशुल्क दवाईयों की कम न हो

नयी दिल्ली, 26 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को दवाएं तथा जांच सुविधा उपलब्ध हो.

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल को मोहल्ला क्लीनिक में जांच में समस्याओं के बारे में सूचना मिली है और उन्होंने निर्देश जारी किए हैं.

भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इन मुद्दों से निपटने को लेकर तत्काल कार्रवाई करेगा.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ओर से मिले ताजा निर्देशों से पता चलता है कि हिरासत में होने के बावजूद वह हमेशा दिल्ली के लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पिछले सप्ताह जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी कर शहर के कुछ हिस्सों में पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कहा था. केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं.

सूत्रों ने बताया था कि संघीय एजेंसी यह पता लगाने के लिए जांच करेगी कि क्या गिरफ्तार मुख्यमंत्री के ये निर्देश धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत के उस आदेश के अनुरूप है जो ईडी और केजरीवाल को उनकी हिरासत अवधि के दौरान जारी किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).