देश

Arvind Kejriwal: ED के बाद केजरीवाल पर अब CBI का शिकंजा, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई पेशी, गिरफ्तारी संभव- VIDEO

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां लग रहा था कि जल्द ही उन्हें मनी लांड्रिंग के केस से निजात मिलने वाली है, वहीं दूसरी तरफ अब सीबीआई का फंदा उन्हें जकड़ने की तैयारी कर रहा है.

Arvind Kejriwal: ED के बाद केजरीवाल पर अब CBI का शिकंजा, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई पेशी, गिरफ्तारी संभव- VIDEO
सीएम अरविंद केजरीवाल (Phoro Credits: ANI/X)

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां लग रहा था कि जल्द ही उन्हें मनी लांड्रिंग के केस से निजात मिलने वाली है, वहीं दूसरी तरफ अब सीबीआई का फंदा उन्हें जकड़ने की तैयारी कर रहा है. सीबीआई ने मंगलवार को तिहाड़ जेल के अंदर मुख्यमंत्री केजरीवाल से घंटों पूछताछ की और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया है. माना जा रहा है कि सीबीआई केजरीवाल की कस्टडी मांग सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने सोमवार को तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की और आबकारी नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें : Setback For Trudeau: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को लगा बड़ा झटका, अपने गढ़ में चुनाव हार गई लिबरल पार्टी

तिहाड़ जेल से राउज एवेन्यू कोर्ट लाए गए सीएम अरविंद केजरीवाल

मामले की जानकारी होने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उनके मुताबिक अरविंद केजरीवाल को फिर से फसाने की साजिश की जा रही है. एक तरफ जहां उन्हें जल्द ही रिहाई मिलने वाली थी, वहीं अब उन्हें फसाने के लिए सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच के नाम पर उनको पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेल मिलने के बाद उन्हें दो जून को फिर से अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल जाना पड़ा था. इसके बाद से लगातार आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करती आ रही है. एक तरफ निचली अदालत के जमानत देने के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी, वहीं दूसरी तरफ सीबीआई की पूछताछ के बाद यह लग रहा है कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने में समय लगने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).