देश की खबरें | लोगों को स्वेच्छा से किसानों के ‘भारत बंद’ का समर्थन करना चाहिए : शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि किसानों द्वारा मंगलवार को किया गया ‘भारत बंद’ का आह्वान गैर राजनीतिक है और देश के लोगों को कृषकों के प्रति समर्थन प्रकट करने के लिए स्वेच्छा से उसमें भाग लेना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, सात दिसंबर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि किसानों द्वारा मंगलवार को किया गया ‘भारत बंद’ का आह्वान गैर राजनीतिक है और देश के लोगों को कृषकों के प्रति समर्थन प्रकट करने के लिए स्वेच्छा से उसमें भाग लेना चाहिए।

राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस बंद के प्रति शिवसेना का समर्थन भी दोहराया।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान, मुंबई में बस, टैक्सी, ऑटो सामान्‍य तरीके से चलाई जाएंगी.

शिवसेना के अलावा सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के दो अन्य घटकों--राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने भी इस बंद का समर्थन करने की घोषणा की है।

कई राजनीतिक दलों समेत कई क्षेत्रीय संगठन किसान संगठनों द्वारा आठ दिंसबर को किये गये भारत बंद के आह्वान के समर्थन में आ गये हैं। ये किसान संगठन केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए 11 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: केंद्र सरकार ने ‘भारत बंद’ के लिए देशव्यापी परामर्श जारी किया, राज्यों से सुरक्षा कड़ी करने को कहा.

राउत ने कहा, ‘‘ लोगों को बंद में स्वेच्छा से भाग लेना चाहिए। इससे किसानों के प्रति सच्चा समर्थन प्रदर्शित होगा। यह राजनीतिक बंद नहीं है। वैसे कई दलों ने इसमें हिस्सा लेने का निर्णय लिया है।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘यह किसी राजनीतिक पार्टी की मांगों को उठाने के लिए नहीं बल्कि देश के किसानों की आवाज मजबूत करने के लिए बंद है।’’

उन्होंने कहा कि किसान ठंड और सरकार के उत्पीड़न की परवाह किये बिना ही दिल्ली की सीमाओं पर 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, किसानों का समर्थन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now