Oyo Survey: लोगों में यात्रा के प्रति आत्मविश्वास लौट रहा है, भारत में सबसे ज्यादा होटल बुकिंग

कोविड-19 महामारी का सबसे बुरा असर भले ही यात्रा और पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा हो लेकिन अब लोगों के बीच यात्रा को लेकर आत्मविश्वास लौटने लगा है। आतिथ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओयो के सर्वेक्षण के मुताबिक अर्थव्यवस्था को वापस खोलने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को आसान बनाए जाने के बाद भारत में सबसे ज्यादा होटल बुकिंग देखी गयी है।


मुंबई:  कोविड-19 महामारी का सबसे बुरा असर भले ही यात्रा और पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा हो लेकिन अब लोगों के बीच यात्रा को लेकर आत्मविश्वास लौटने लगा है.  आतिथ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओयो के सर्वेक्षण के मुताबिक अर्थव्यवस्था को वापस खोलने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को आसान बनाए जाने के बाद भारत में सबसे ज्यादा होटल बुकिंग देखी गयी है. ओयो ने अपनी ‘ट्रैवलोपीडिया 2020’ रपट में कहा कि समाप्त होने जा रहे इस वर्ष के दौरान बुकिंग के मामले में भारत सबसे शीर्ष पर रहा है और इसमें भी 2020 में सबसे अधिक बुकिंग दिल्ली में दर्ज की गयी.

कंपनी का ट्रैवलोपीडिया 2020 सर्वेक्षण उसके मंच पर होने वाली वास्तविक होटल बुकिंग, बुकिंग रद्द होने, पूछताछ और खोजबीन परिणामों के विश्लेषण पर आधारित है. सर्वेक्षण के मुताबिक जनवरी में 2020 की शुरुआत अच्छी रही, इस महीने में सबसे अधिक यात्राएं और बुकिंग दर्ज की गयीं। जबकि सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाये जाने के कारण अप्रैल माह में सबसे अधिक बुकिंग रद्द हुईं. रपट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था को खोलने के बाद सबसे अधिक होटल बुकिंग मांग दिसंबर में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान देखी गयी है.  कंपनी ने कहा कि इस साल उसकी ऐप और वेबसाइट पर 85 लाख से अधिक नए खातों के माध्यम से बुकिंग की गयी. यह भी पढ़े: दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से निजी वाहनों का बढ़ा महत्व, साझा परिवहन का आकर्षण घटा

सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में पुरी देश की शीर्ष तीर्थ नगरी बनकर उभरी है.  इसके बाद वृंदावन, तिरुपति, शिरडी और वाराणसी का स्थान रहा है. वहीं समुद्र तटीय स्थलों में गोवा शीर्ष पर रहा.  जबकि इसके बाद कोच्चि, विशाखापत्तनम और पुडुचेरी का स्थान रहा. व्यावसायिक यात्रा की दृष्टि से सबसे अधिक बुकिंग क्रमश: दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद में दर्ज की गयी. जयपुर, गोवा और कोच्चि घरेलू यात्रियों की पसंद रही। दिसंबर में 17 लाख लोगों ने सप्ताहांत के दौरान चेक-इन किया. 12 दिसंबर के सपताहांत में सबसे ज्यादा बुकिंग देखी गई। 31 दिसंबर के आसपास बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है क्योंकिं इनमें तेजी देखी जा रही है.

ओयो होटल्स एण्ड होम्स, भारत और दक्षिण एशिया के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, ‘‘ओयो ट्रवलोपिडिया के निष्कर्षों से पता चलता है कि भारत एक बार फिर से यात्रा के लिये तैयार है और हम यहां ओयो में अपने भागीदारों के साथ उनके स्वागत के लिये फिर से तैयार हैं. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम इस संकट में प्रवेश करने के समय के मुकाबले इससे मजबूत होकर निकल रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\