विदेश की खबरें | अमेरिका में भीषण तू्फान से ढहे मकानों के मलबे से निकाले गए लोग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस भयंकर वबंडर से कई अस्थायी मकान ध्वस्त हो गए, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और एक मालवाहक ट्रेन पटरी से उतर गई।
इस भयंकर वबंडर से कई अस्थायी मकान ध्वस्त हो गए, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और एक मालवाहक ट्रेन पटरी से उतर गई।
जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, वे मलबे से जरूरी सामान ढूंढ़ते नजर आए।
औटोगा काउंटी के कोरोनर बस्टर बार्बर ने कहा कि बचावकर्मियों ने एक आश्रय स्थल पर फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला।
ये लोग आश्रय गृह से सटे एक मकान की दीवार गिरने से वहां फंस गए थे।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि तूफान से अलबामा की 14 काउंटी और जॉर्जिया की 14 काउंटी में नुकसान होने का अनुमान है। दोनों राज्यों में पारा रातभर शून्य से नीचे रहा। दोनों राज्यों में 30,000 से अधिक मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली गुल रही।
औगोटा काउंटी के आपात प्रबंधन निदेशक एर्नी बैगेट ने बताया कि कम से कम 12 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

