विदेश की खबरें | भारतीय मूल के लोगों ने जर्मनी में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को जर्मनी की राजधानी पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया और बर्लिन के मशहूर ब्रैंडेनबर्ग गेट पर भारत के रंग तथा विविधता का प्रदर्शन हुआ।

बर्लिन, दो मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को जर्मनी की राजधानी पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया और बर्लिन के मशहूर ब्रैंडेनबर्ग गेट पर भारत के रंग तथा विविधता का प्रदर्शन हुआ।

मोदी तीन देशों की अपनी यूरोप यात्रा के पहले चरण में जर्मनी पहुंचे। वह डेनमार्क और फ्रांस का दौरा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया, "बर्लिन में अल सुबह होने के बाद भी भारतीय समुदाय के कई लोग आए। उनके साथ जुड़ना अद्भुत रहा। भारत को अपने प्रवासी लोगों की उपलब्धियों पर गर्व है।"

प्रवासी भारतीयों ने ब्रैंडेनबर्ग गेट पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, "बर्लिन के मशहूर ब्रैंडेनबर्ग गेट पर भारत के रंग और विविधता का प्रदर्शन।’’

पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “ब्रैंडेनबर्ग गेट पर भारत का रंग! एक नज़र डालिए...।’’

होटल एडलॉन केम्पिंस्की में सुबह चार बजे से प्रधानमंत्री की प्रतीक्षा कर रहे भारतीय लोगों ने उन्हें देखकर "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारे लगाए। वहां एकत्र लोगों में बच्चे भी शामिल थे।

मोदी ने भारतीय मूल के एक लड़के आशुतोष की सराहना की, जिसने देशभक्ति का एक गीत गाया। उन्होंने आशुतोष से कहा, "शाबाश’’

मान्या मिश्रा नाम की एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को एक पेंटिंग भेंट की। उन्होंने मान्या के साथ तस्वीर खिंचवाई और पेंटिग पर हस्ताक्षर भी किए। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलना शानदार अनुभव रहा और उन्होंने उस पेंटिंग पर हस्ताक्षर भी किए।

भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित थे।

एक व्यक्ति ने कहा, "हम यहां सुबह चार बजे पहुंचे।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "उन्होंने पिछले आठ वर्षों में देश के लिए बहुत कुछ किया है। यहां उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर बहुत उत्साहित हूं।"

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जर्मनी में लगभग 2.03 लाख भारतीय पासपोर्ट धारक हैं। प्रवासी भारतीय नागरिकों में मुख्य रूप से पेशेवर, शोधकर्ता और वैज्ञानिक, कारोबारी नर्स और छात्र शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में आईटी, बैंकिंग, वित्त आदि के क्षेत्र में भारतीय पेशेवरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज