देश की खबरें | बुंदेलखंड की जनता भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जाएगा : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘विजय रथ यात्रा’ के दूसरे दिन बुधवार को कहा कि बुंदेलखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जाएगा।

हमीरपुर (उप्र), 13 अक्टूबर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘विजय रथ यात्रा’ के दूसरे दिन बुधवार को कहा कि बुंदेलखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जाएगा।

उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि पार्टी उस मंत्री के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेगी, जिसका बेटा लखीमपुर हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि पार्टी "अपराधियों के साथ खड़ी है” जो वर्तमान शासन में सबसे ज्यादा खुश हैं।

‘समाजवादी विजय रथ यात्रा’ पर निकले यादव मंगलवार को दूसरे दिन हमीरपुर में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे “लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई, मंहगाई जरूर दोगुनी हो गई।”

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने पर उनकी सरकार में दी जाने वाली समाजवादी पेंशन योजना की धनराशि तीन गुनी कर दी जाएगी ।

यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे बाबा मुख्यमंत्री को दो चीजें पसंद हैं - एक बुल और दूसरा बुलडोजर। पिछली बार बुलडोजर की कमान इनके हाथों में दे दी गई थी लेकिन इस बार बुंदेलखंड की जनता ने तय कर लिया है कि बुलडोजर का स्टेरिंग वह अपने हाथ में रखेगी और भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जायेगा।”

समझा जाता है कि बुल से यादव का अभिप्राय उन आवारा पशुओं से था जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और बुलडोजर से उनका मतलब प्रदेश सरकार द्वारा अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से था।

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि भाजपा कभी भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी क्योंकि भाजपा अपराधियों के साथ खड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\