देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बसे बिहार के लोग विकास के लिए वोट करेंगे : मनोज तिवारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहार के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का समर्थन करने की तेजस्वी यादव की अपील को अनसुना करेंगे और राज्य के ‘‘विकास’’ के लिए वोट करेंगे।

नयी दिल्ली, दो मार्च दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहार के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का समर्थन करने की तेजस्वी यादव की अपील को अनसुना करेंगे और राज्य के ‘‘विकास’’ के लिए वोट करेंगे।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी बिहार से हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नेताओं को बिहार और अन्य राज्य के लोगों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।

तिवारी ने कहा, ‘‘तेजस्वी को बिहार चुनाव से सीख लेनी चाहिए, जहां लोगों ने अपनी विकास की आकांक्षाओं के लिए भाजपा और जदयू के समर्थन में वोट किया। पश्चिम बंगाल में रह रहे बिहार के लोगों से तृणमूल का समर्थन करने की उनकी (तेजस्वी की) अपील बेकार जाएगी क्योंकि वे भाजपा और विकास के लिए वोट करेंगे।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक पार्टियों के बीच एकजुटता लाने के मकसद से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और राज्य में बसे बिहार के लोगों से सत्तारूढ़ तृणमूल के समर्थन में वोट करने की अपील की।

यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़ने से रोकना है।

हालांकि उन्होंने तृणमूल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के संबंध में पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया और कहा कि आगामी चुनाव ‘‘विचारधारा और मूल्यों’’ को बचाने के लिए लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का रुख ममता जी को पूरा समर्थन देना है।’’

ऐसी संभावना है कि दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और लोकप्रिय भोजपुरी गायक एवं अभिनेता तिवारी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक होंगे।

राज्य में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव आठ चरणों में 27 मार्च से शुरू होगा और मतगणना दो मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\