भोपाल, 12 अक्टूबर मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दावा कि पिछले सात माह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों के आधार पर भाजपा प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में सभी 28 सीटों पर विजय हासिल करेगी।
उपचुनाव के तहत मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान तथा 10 नवंबर को मत गणना होगी।
यह भी पढ़े | Hathras Case: यूपी की जेल में बंद 4 ‘पीएफआई सदस्यों’ से ED करेगी पूछताछ.
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हाल ही में आई बाढ़ जैसी अन्य चुनौतियों के साथ प्रदेश में कोविड-19 की महामारी के प्रकोप को नियंत्रित करने में भी अच्छा काम किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार कांग्रेस के 15 माह के शासन और मुख्यमंत्री चौहान के सात माह के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों पर आधारित होगा।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और मुस्लिम वर्ग जैसा परंपरागत कांग्रेस का मतदाता भी भाजपा की तरफ हो गया है तथा उपचुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मौजूदगी भी भाजपा की संभावनाओं को प्रभावित नहीं कर सकेगी।
शर्मा ने कहा कि डॉ बीआर आंबेडकर और भारतीय जन संघ के नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आधार बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है।
अगर पूरे देश में समाज के गरीब, दलित और वंचित वर्ग के लिये बाबा साहब अंबेडकर के विचारों के अनुसार किसी ने ध्यान रखकर और उसकी चिंता की है तो वह प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने की है।
शर्मा ने ‘पीटीआई -’ को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना (गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस प्रदान करना) स्वामित्व (संपत्ति कार्ड जारी करना) तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाएं लागू की हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY