देश की खबरें | कश्मीर घाटी में शब-ए-कद्र की रात बड़ी संख्या में दरगाहों, मस्जिदों में पहुंचे लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में लोगों ने शब-ए-कद्र की रात दरगाहों और मस्जिदों में इबादत की तथा डल झील के किनारे स्थित हजरत बल दरगाह में सर्वाधिक संख्या में लोग एकत्र हुए।

श्रीनगर, 29 अप्रैल कश्मीर घाटी में लोगों ने शब-ए-कद्र की रात दरगाहों और मस्जिदों में इबादत की तथा डल झील के किनारे स्थित हजरत बल दरगाह में सर्वाधिक संख्या में लोग एकत्र हुए।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ​​​​कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के चलते दो साल बाद घाटी में बड़ी मस्जिदों और दरगाहों में इबादत हुई।

रमजान का महीना अब समापन की ओर है और मुसलमानों ने बृहस्पतिवार की रात पूरी घाटी में मस्जिदों और दरगाहों में नमाज़ अदा की तथा कुरान पढ़ी।

अधिकारियों ने कहा कि हज़ारों मुस्लिम श्रद्धालु हजरतबल और घाटी की अन्य मस्जिदों तथा दरगाहों में एकत्र हुए, जिनमें दस्त-ए-गीर साहिब और सैयद याकूब शाह दरगाह भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हालांकि यहां शहर के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में सामूहिक नमाज नहीं हुई।

अधिकारियों कहा कि संबंधित मस्जिद के प्रबंध निकाय को सूचित किया गया था कि शब-ए-कद्र और जुमा-तुल-विदा (रमजान के आखिरी शुक्रवार) की नमाज वहां नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज