एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रात में तापमान जमाव बिंदु से अधिक दर्ज किया गया, जिससे बृहस्पतिवार को लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली।

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत

श्रीनगर, 25 नवंबर कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रात में तापमान जमाव बिंदु से अधिक दर्ज किया गया, जिससे बृहस्पतिवार को लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केवल पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे रहा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में बुधवार की रात तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वहां मंगलवार की रात तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। कश्मीर घाटी में इस मौसम में असामान्य रूप से ठंड पड़ी, क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया था।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).