एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार तड़के हुई बारिश से पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली

नयी दिल्ली, 15 जून राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार तड़के हुई बारिश से पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रात 2:30 बजे से सुबह 4:30 बजे के बीच बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं।

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग केंद्र में इस दौरान 33.5 मिमी, लोधी रोड पर 32 मिमी और पूसा केंद्र में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 4:30 बजे पालम हवाई अड्डे पर हवा की रफ्तार 56 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जबकि दृश्यता 4,000 मीटर से घटकर 1,500 मीटर रह गई। आईएमडी ने बताया कि रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने रविवार को अभी और बारिश होने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 142 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).