एजेंसी न्यूज

अमेरिका, यूरोप में बदले मौसम का लुत्फ लेने घर से निकले लोग; रूस में बढ़े वायरस के मामले

न्यूयॉर्क सिटी के कृषि बाजार ने वसंत के फूल खरीदने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के बीच छह फुट (दो मीटर) की दूरी का नियम लागू किया।

अमेरिका, यूरोप में बदले मौसम का लुत्फ लेने घर से निकले लोग; रूस में बढ़े वायरस के मामले

घर से बाहर निकलने की लोगों को भले ही खुशी हो लेकिन उन्होंने एहतियात बरतना नहीं छोड़ा - हर जगह लोग मास्क पहने दिखे यहां तक कि दक्षिण अमेरिकी समुद्र तटों पर और स्पेन में सुबह-सुबह दौड़ लगाने वाले भी।

न्यूयॉर्क सिटी के कृषि बाजार ने वसंत के फूल खरीदने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के बीच छह फुट (दो मीटर) की दूरी का नियम लागू किया।

सेंट्रल पार्क में माताओं ने अपने बच्चों को दूरी बनाए रखने की याद दिलाई। पिकनिक मनाने आए लोगों के छोटे से समूह ने भी सुरक्षित दूरी का ध्यान रखा जबकि जॉगर एक-दूसरे को देखे बिना अगल-बगल से गुजरते नजर आए।

पुलिस और पार्क अधिकारी न्यूयॉर्क सिटी में मौजूद रहे और 1,000 अधिकारियों को भौतिक दूरी लागू करने के लिए भेजा गया।

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू क्योमो ने कहा कि लोगों को बाहर निकलने और गर्म मौसम का आनंद लेने की जरूरत है।

क्योमो ने कहा, ‘‘चहलकदमी के लिए निकलें लेकिन भौतिक दूरी के नियम का सम्मान करें और मास्क पहनें।”

इस बीच, अमेरिकी नौसेना ब्लू एंजेल्स और अमेरिकी वायुसेना थंडरबर्ड्स के लड़ाकू विमानों ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया जिन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए अटलांटा, बाल्टीमोर और वाशिंगटन के ऊपर उड़ान भरी।

दुनिया के अन्य हिस्सों में वैश्विक महामारी का खतरा अब भी नजर आ रहा है। रूस और पाकिस्तान में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए।

रूसी समाचार एजेंसियों ने खबर दी के देश के सुदूर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक बड़े प्राकृतिक गैस मैदान में कार्यरत 10,000 में से 3,000 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं, पाकिस्तान में भी वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को पाकिस्तान ने करीब 1,300 नए मामलों की घोषणा की जिसके बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या 18,000 तक पहुंच गई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).