एजेंसी न्यूज

'ब्वॉयज लॉकर रूम' समूह से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए : दिल्ली महिला आयोग

आयोग ने पुलिस और इंस्टाग्राम को इस बाबत नोटिस जारी कर कार्रवाई करने को कहा है। 'ब्वॉयज लॉकर रूम' नाम का ग्रुप बनाकर कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कर रहे थे और बलात्कार समेत अन्य गैर कानूनी बातों की चर्चा कर रहे थे।

'ब्वॉयज लॉकर रूम' समूह से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए : दिल्ली महिला आयोग
जमात

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को कहा कि फोटो और वीडियो साझा करने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक समूह बनाकर नाबालिग लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बातें करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

आयोग ने पुलिस और इंस्टाग्राम को इस बाबत नोटिस जारी कर कार्रवाई करने को कहा है। 'ब्वॉयज लॉकर रूम' नाम का ग्रुप बनाकर कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कर रहे थे और बलात्कार समेत अन्य गैर कानूनी बातों की चर्चा कर रहे थे।

मालीवाल ने कहा कि आयोग के नोटिस जारी करने के बाद मुकदमा दर्ज कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है और पुलिस इस समूह के अन्य लोगों के बारे में जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, '' ऐसे लोगों को लॉकडाउन लागू होने के बावजूद चाहे वे कहीं भी हों, बख्शा नहीं जाना चाहिए।''

मालीवाल ने उन लड़कियों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे इस समूह के बारे में सूचित किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वह ऐसे समूह का हिस्सा हैं तो उन्हें इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए और समिति को इसके बारे में सूचना देनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).