एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | लोगों को भाजपा नेता शेलार के संन्यास का इंतजार : शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) पार्टी के सांसद अरविंद सावंत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग उनके राजनीति से संन्यास का इंतजार कर रहे हैं।

ताजा खबरें | लोगों को भाजपा नेता शेलार के संन्यास का इंतजार : शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत

मुंबई, छह जून शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) पार्टी के सांसद अरविंद सावंत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग उनके राजनीति से संन्यास का इंतजार कर रहे हैं।

आशीष शेलार ने घोषणा की थी कि अगर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीत लेता है तो, वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अब इसी बात को लेकर अरविंद सावंत ने निशाना साधा है। एमवीए ने लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 48 में से 30 संसदीय सीटें जीती हैं।

मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज वाले सावंत ने आशीष शेलार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इन लोगों में 'अहंकार' भरा हुआ है।

कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली रांकपा (एसपी) के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 48 में से 30 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की।

सत्ता में काबिज महायुति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। महायुति ने लोकसभा चुनावों में 17 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई।

चुनावों से पहले मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने कहा था कि अगर महायुति महाराष्ट्र में 45 से अधिक सीटें हासिल करती है, तो उद्धव ठाकरे को राजनीति छोड़ देनी चाहिए और अगर एमवीए 18 सीटें जीतता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

बुधवार को दिल्ली में शेलार के दावे के बारे में पूछे जाने पर सावंत ने कहा, "लोग आपके राजनीति से संन्यास का इंतजार कर रहे हैं।"

मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ा और दो सीटें हार गईं।

मुंबई उत्तर सीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जीत भाजपा के लिए एकमात्र राहत की बात रही।

स्वाती

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).