लोग कह रहे हैं नहीं चाहिए "मोदी जी के अच्छे दिन": कांग्रेस
कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग अब कह रहे हैं कि "मोदी जी के अच्छे दिन" नहीं चाहिए.
नयी दिल्ली, 22 मार्च : कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग अब कह रहे हैं कि "मोदी जी के अच्छे दिन" नहीं चाहिए.
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "महा-महंगाई, भाजपा लाई! अब गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ा. गैस सिलेंडर-दिल्ली व मुंबई में 949.50 रुपये, लखनऊ में 987.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये." यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया अपराधी
उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, "लोग कह रहे हैं, कोई लोटा दे वो सच्चे-सस्ते दिन, नहीं चाहिए मोदी जी के अच्छे दिन."
संबंधित खबरें
लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया: ध्वनि मत से हारा विपक्ष, सदन में भारी हंगामा
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी, जानें क्या है ताजा अपडेट
PM Kisan 22nd Instalment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी होगी
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, मोदी सरकार ने मांगे ऑनलाइन सुझाव, फिटमेंट फैक्टर पर टिकी नजरें
\