एजेंसी न्यूज

Coaching Center Accidents: असुरक्षित निर्माण की कीमत लोग जान गंवाकर चुका रहे- कोचिंग सेंटर हादसे पर राहुल गांधी ने कहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यार्थियों की मौत पर रविवार को शोक जताया.

Coaching Center Accidents: असुरक्षित निर्माण की कीमत लोग जान गंवाकर चुका रहे- कोचिंग सेंटर हादसे पर राहुल गांधी ने कहा
(Photo : X)

नयी दिल्ली, 28 जुलाई : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यार्थियों की मौत पर रविवार को शोक जताया. राहुल गांधी ने कहा कि आम लोग असुरक्षित निर्माण, खराब नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थानों के गैर-जिम्मेदाराना रुख की कीमत अपनी जान गंवाकर चुका रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली की एक इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. कुछ दिन पहले बारिश के दौरान करंट लगने से एक अभ्यर्थी की मौत हो गई थी. सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.” उन्होंने कहा, “इस तरह का असुरक्षित निर्माण तंत्र की साझा असफलता है. असुरक्षित निर्माण, लचर नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थाओं के गैर-जिम्मेदाराना रुख की कीमत आम नागरिक अपना जीवन गंवाकर चुका रहे हैं.” यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के संभल में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल किया, तीन लोग हिरासत में लिये गये

गांधी ने कहा कि एक सुरक्षित एवं आरामदायक जीवन हर नागरिक का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना सरकारों का दायित्व है.” दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके ‘बेसमेंट’ में शनिवार को पानी भर जाने के कारण तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई.‍ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).