देश की खबरें | पुलिस की लाठी खाकर भी लोग नहीं छोड़ रहे हैं शराब की बोतल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कबीरधाम जिले में शराब से भरा वाहन पलटने के बाद स्थानीय लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग पुलिस के डंडे खाने के बावजूद शराब की बोतलें नहीं छोड़ रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कवर्धा (छत्तीसगढ़), सात अगस्त कबीरधाम जिले में शराब से भरा वाहन पलटने के बाद स्थानीय लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग पुलिस के डंडे खाने के बावजूद शराब की बोतलें नहीं छोड़ रहे हैं।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुकदूर क्षेत्र में रानीसागर गांव के करीब रायपुर से शराब लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसके बाद लोग वहां एकत्र हो गए और शराब की बोतलें ले जाने लगे।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की CBI या NIA जांच की मांग करने वाले एक छात्र की जनहित याचिका को किया खारिज: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘‘कुकदूर गांव में शराब की नई दुकान खुली है जिसके लिए रायपुर से ट्रक में शराब मंगाई गई थी। लेकिन ट्रक रानीसागर गांव करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया और शराब की बोतलें खेत में बिखर गईं। स्थानीय लोग इन बोतलों को अपने घर ले जाने लगे।’’

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शराब लूट रह लोगों को वहां से भगाया। घटना में ट्रक चालक को चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़े | Manoj Sinha takes Oath as new Lieutenant Governor of J&K: मनोज सिन्हा ने ली जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कहा-आतंकवाद समाप्त करना और अमन चैन बरकरार रखना हमारा मिशन.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन से 8.77 लाख रूपए की शराब जब्त की गई है।

जिले के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से कुकदूर स्थित दुकान के लिए 250 पेटी शराब मंगाई गई थी। लेकिन हादसे के कारण बड़ी संख्या में शराब की बोतल टूट गई है। शराब की सुरक्षित बोतलों की गिनती की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में ऐसे दृष्य देखने को मिल रहे हैं... लोग पुलिस की लाठी खा रहे हैं लेकिन शराब की बोतलें नहीं छोड़ रहे। पुलिस के एक जवान ने एक ग्रामीण के हाथ से बातल छीन ली तो वह दूसरी ओर गिरी बोतल उठाकर वहां से भाग गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\