पेंस बिना मास्क लगाए मेयो क्लीनिक जाने पर निशाने पर आए
कोरोना वायरस से ठीक हुआ यह कर्मचारी अब अन्य लोगों के इलाज के लिए प्लाज्मा दे रहा है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए मेयो के कर्मचारी से मिलने के दौरान पेंस ने मास्क नहीं लगाया है जबकि कमरे में अन्य लोग मास्क लगाए हुए हैं। पेंस जब मेयो की प्रयोगशाला में गए, तब भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। इस प्रयोगशाला में अस्पताल कोरोना वायरस की जांच करता है।
कोरोना वायरस से ठीक हुआ यह कर्मचारी अब अन्य लोगों के इलाज के लिए प्लाज्मा दे रहा है।
कोरोना वायरस जांच और शोध कार्यक्रम पर गोलमेज चर्चा के दौरान भी सिर्फ पेंस ने ही मास्क नहीं लगाया था, जबकि खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रमुख स्टीफन हन, मेयो के शीर्ष अधिकारी, गवर्नर टिम वाल्ज और अमेरिकी प्रतिनिधि जिम हैगेडॉर्न समेत सभी लोगों ने मास्क लगाया हुआ था।
मेयो ने ट्वीट किया कि उसने उपराष्ट्रपति के आने से पहले उन्हें अपनी नीति के बारे में जानकारी दी थी।
इस ट्वीट को बाद में हटा दिया गया था। वहीं उपराष्ट्रपति कार्यालय ने भी तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि पेंस ने मास्क क्यों नहीं लगाया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

