ब्राजील के 80 साल के महान फुटबॉलर पेले ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर इस खबर को साझा करते हुए तस्वीर भी डाली जिसमें उनके दायें हाथ में टीका लगाया जा रहा है।
तीन बार विश्व कप जीतने वाली ब्राजील की टीम का हिस्सा रहे पेले ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्हें यह टीका कहां लगाया गया। एक साल पहले ब्राजील में महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से पेले साओ पाउलो के बाहर गुआरुजा में अपने घर में रह रहे हैं।
पेले ने टीके की पहली डोज लगने के बाद कहा, ‘‘आज का दिन कभी नहीं भुलाने वाला है... मुझे टीका लगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। जीवन को बचाने के लिए हमें अनुशासन बनाए रखना होगा जब तक कि काफी लोग टीका नहीं लगा लेते।’’
अब तक ब्राजील की कुल जनसंख्या के चार प्रतिशत से भी कम लोगों का टीकाकरण हो पाया है।
कोरोना वायरस से मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। यहां इस संक्रमण से अब तक लगभग 260000 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY