देश की खबरें | पैदल चाल के एथलीट के टी इरफान और भावना जाट का फिटनेस परीक्षण किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैदल चाल के एथलीट के टी इरफान और भावना जाट का शुक्रवार को फिटनेस परीक्षण हुआ जबकि ओलंपिक टीम में शामिल एक अन्य एथलीट एम श्रीशंकर को तोक्यो ओलंपिक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये 21 जुलाई को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई पैदल चाल के एथलीट के टी इरफान और भावना जाट का शुक्रवार को फिटनेस परीक्षण हुआ जबकि ओलंपिक टीम में शामिल एक अन्य एथलीट एम श्रीशंकर को तोक्यो ओलंपिक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये 21 जुलाई को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

भावना और इरफान दोनों ही 20 किमी पैदल चाल में भाग लेंगे जबकि श्रीशंकर लंबी कूद के एथलीट हैं। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इन तीनों से अपनी फिटनेस साबित करने के लिये कहा है। ये तीनों अभी बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम अनफिट एथलीटों को ओलंपिक नहीं ले जा सकते हैं। हमें यह देखना होगा कि एथलीटों ने कब ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया और क्या वे चोटमुक्त और प्रतियोगिता के लिये फिट हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल फिटनेस परीक्षण है और हम किसी तरह से क्वालीफिकेशन मानदंड को नहीं परख रहे हैं। ’’

इरफान ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले ट्रैक एवं फील्ड के पहले एथलीट थे। उन्होंने मार्च 2019 में जापान के नोमी में एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप के दौरान क्वालीफाई किया था।

उनकी आखिरी प्रतियोगिता मार्च में रांची में राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप थी जिसमें उन्होंने रेस पूरी की थी। इसके बाद मई में वह कोविड-19 से संक्रमित हो गये लेकिन अब उससे उबर चुके हैं।

भावना ने महामारी शुरू होने से कुछ समय पहले राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप 2020 में ओलंपिक में जगह बनायी थी। वह इस साल मार्च में रांची में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान प्रियंका गोस्वामी के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। प्रियंका भी ओलंपिक में भाग लेगी।

उन्होंने बेंगलुरू से कहा, ‘‘मेरा आज फिटनेस टेस्ट था और मैंने अच्छा किया। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। ’’

श्रीशंकर का 21 जुलाई को बेंगलुरू में फिटनेस परीक्षण होगा। उन्होंने मार्च में राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। वह राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप (25 से 29 जून) से अपनी स्पर्धा शुरू होने से कुछ देर पहले हट गये थे।

एएफआई ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के लिये 26 सदस्यीय टीम का चयन किया है। तोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स की स्पर्धाएं 30 जुलाई से शुरू होंगी और भारतीय एथलीटों के इस महीने के आखिरी सप्ताह में वहां रवाना होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज