देश की खबरें | किसान आंदोलन: घर से मीलों दूर हैं, लेकिन बुजुर्ग किसानों का लड़ाई जारी रखने का पक्का इरादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के बुजुर्ग किसान घर से भले ही मीलों दूर हैं लेकिन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी लड़ाई में उनके इरादे बुलंद हैं। 71 वर्षीय किसान गुरदेव सिंह ने कहा कि गांव से इस आंदोलन के लिए निकलने के दौरान उनके बेटे के शब्द आज भी उनके कानों में गूंजते रहते हैं कि ''हमारी इस लड़ाई में जीत के बाद ही घर आना ।’’

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर पंजाब के बुजुर्ग किसान घर से भले ही मीलों दूर हैं लेकिन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी लड़ाई में उनके इरादे बुलंद हैं। 71 वर्षीय किसान गुरदेव सिंह ने कहा कि गांव से इस आंदोलन के लिए निकलने के दौरान उनके बेटे के शब्द आज भी उनके कानों में गूंजते रहते हैं कि ''हमारी इस लड़ाई में जीत के बाद ही घर आना ।’’

उन्होंने कहा कि ये शब्द ही उन्हें आंदोलन के लिए डटे रहने की मजबूती देते हैं। कुछ दिन पहले ही गुरदेव के घुटनों का ऑपरेशन भी हुआ है और वह अभी इससे उबर ही रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bharat Biotech, Serum Institute की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने वाली खबर फेक: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय.

जालंधर जिले के नूरपुर गांव के रहने वाले गुरदेव की तरह तमाम ऐसे बुजुर्ग किसान हैं जो केंद्र के नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से सिंघू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।

अधिकतर प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा और पंजाब से हैं। वे सभी घर से सैकड़ों मील दूर हैं और लगातार ठंड बढ़ती जा रही है लेकिन वह मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़े | Google Year in Search 2020: गूगल पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की गई IPL, कोरोना वायरस समेत ये 10 बड़ी खबरें.

गुरदेव सिंह ने कहा, '' जहां तक मैं याद कर सकता हूं, मेरे परिवार की सभी पीढ़ियां अपने जीवनयापन के लिए कृषि पर ही निर्भर रहीं। मेरे बेटे भी किसान हैं। मैं अपने पूर्वजों के सम्मान और मेरे बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ने आया हूं।''

गुरदेव की तरह ही उनके गांव के दो अन्य बुजुर्ग किसान सज्जन सिंह और प्रीतम सिंह भले ही शारीरिक रूप से बहुत स्वस्थ नहीं हो लेकिन अपनी लड़ाई को लेकर उनमें जोश भरा हुआ है।

सज्जन सिंह ने बताया कि घर में पोती हुई है लेकिन वह तब तक घर नहीं जाएंगे जब तक उनकी मांगों को सरकार मान नहीं लेती।

उन्होंने कहा, '' मैं उसका (पोती) चेहरा देखना चाहता हूं लेकिन जब तक सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेती तब तक मैं घर वापस नहीं जाउंगा। यह लड़ाई मेरी पोती के भविष्य के लिए है। उसे पता होना चाहिए कि उसके दादा किसानों के लिए लड़े।''

किसानों ने बताया कि पूर्व सेना कर्मी प्रीतम सिंह की तबीयत पिछले दो दिन से बिगड़ गई है और बॉर्डर पर लगाए गए शिविर के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

65 वर्षीय जोगिंदर सिंह ने कहा, '' वर्षों तक हमारे साथी ने सीमा पर देश के लिए लड़ाई लड़ी। अब वह हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं।''

दमन सिंह ने कहा, '' खाली हाथ वापस लौटने से बेहतर होगा कि हम यहीं मर जाएं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड