जरुरी जानकारी | आवक बढ़ने से मूंगफली के भाव टूटे, अधिकांश तेल-तिलहन कीमतें स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली की आवक बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के भाव में बड़ी गिरावट आई जबकि सरसों तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन और बिनौला जैसे अधिकांश तेल एवं तिलहन कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं। मांग निकलने से जहां सरसों तेल कीमतों में तेजी आई, वहीं पिछले साल के मुकाबले दाम कमजोर लगाये जाने के बीच किसानों द्वारा नीचे भाव पर बिकवाली कम करने से सोयाबीन तिलहन के भाव मजबूत बंद हुए।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली की आवक बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के भाव में बड़ी गिरावट आई जबकि सरसों तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन और बिनौला जैसे अधिकांश तेल एवं तिलहन कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं। मांग निकलने से जहां सरसों तेल कीमतों में तेजी आई, वहीं पिछले साल के मुकाबले दाम कमजोर लगाये जाने के बीच किसानों द्वारा नीचे भाव पर बिकवाली कम करने से सोयाबीन तिलहन के भाव मजबूत बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज मजबूत चल रहा है। शिकॉगो एक्सचेंज कल रात मजबूत बंद हुआ और फिलहाल यहां तेजी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मूंगफली फसल की आवक बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में पर्याप्त गिरावट आई। इसके अलावा आयातित तेल काफी सस्ता होने से भी मूंगफली की मांग प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन किसानों को हालांकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के आसपास दाम मिल रहे हैं पर पिछले कुछ साल में किसानों को और अच्छे दाम मिल चुके हैं जिसकी वजह से जरूरतमंद किसानों के अलावा सक्षम किसान अपनी उपज मंडियों में कम ला रहे हैं। इस वजह से सोयाबीन तिलहन में सुधार है। लेकिन दूसरी ओर मांग कमजोर रहने की वजह से सोयाबीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। आगे त्योहारी मांग बढ़ने से स्थिति में सुधार संभव है।

सूत्रों ने कहा कि मांग बढ़ने से सरसों तेल कीमतों में सुधार आया क्योंकि अच्छे माल की कमी है। वहीं पेराई में 5-6 रुपये किलो का नुकसान होने की वजह से सरसों तिलहन की कीमत पूर्वस्तर पर बनी रही।

उन्होंने कहा कि जाड़े की कमजोर मांग की वजह से सीपीओ और पामोलीन के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे। मूंगफली में आई गिरावट उत्तर भारत में कीट हमलों की वजह से हुए नुकसान और इन सबके कारण बाजार में आवक प्रभावित होने के बीच बिनौला तेल के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,775-5,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,850-6,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,305-2,590 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,825 -1,920 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,825 -1,935 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,825 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,975-5,075 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,775-4,875 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट