विदेश की खबरें | माली में हमले में घायल 28 शांतिरक्षकों में से एक शांतिरक्षक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र दूरदराज के इलाकों में 12 शांतिरक्षक अभियान चला रहा है और उसमें माली शांतिरक्षा मिशन के लिए सबसे खतरनाक स्थान है। टोगो से ताल्लुक रखने वाला शांतिरक्षक जनवरी से अबतक जान लेवा हमलों में मारा गया छठवां शख्स है। इन हमलों में 46 शांतिरक्षक घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शांतिरक्षक के निधन की घोषणा की और कहा कि मारे गए शांतिरक्षक के परिवार, टोगो की सरकार और वहां की जनता के साथ संयुक्त राष्ट्र की गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायल हुए 27 अन्य शांतिरक्षकों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। हमले में हताहत हुए सभी शांतिरक्षक टोगो से हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को दोउंतजा के निकट केरेना में अस्थाई संचालन केन्द्र पर हुए ‘‘भीषण’’ हमले की निंदा की। इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है, लेकिन अलकायदा और स्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी शांतिरक्षकों और सैनिकों को निशाना बनाते रहते हैं।

दुजारिक ने कहा कि केरेना संचालन केन्द्र ‘‘स्थानीय निवासियों की सुरक्षा, साम्प्रदायिक हिंसा से प्रभावित इलाकों में शांति बहाली तथा और हमलों को रोकने की दिशा में काम करने के लिए हाल ही में स्थापित किया गया था।’’

गौरतलब है कि माली में 2012 में राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करने के लिए संघर्ष शुरू हुआ था और इसके बाद देश में इस्लामी आतंकवाद ने अपने पैर पसार लिए थे हांलाकि फ्रांस की अगुवाई में हुए युद्ध में 2013 में जिहादियों के हाथ से सत्ता छीन ली गई थी। इतनी कार्रवाई के बाद भी आतंकवादी सक्रिय रहे और अलकायदा एवं स्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी उत्तर को छोड़ कर मध्य माली में पहुंच गए। इसके बाद से क्षेत्र में जातीय गुटों के बीच हिंसा और विद्वेष जारी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\