देश की खबरें | पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर जम्मू में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर जम्मू में रविवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए गए।
जम्मू, 12 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर जम्मू में रविवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का दल शहर के मुस्लिम बहुल गुज्जर नगर में एकत्रित हुआ और शर्मा के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया था।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की और प्रदर्शन के बाद शांतिपूर्ण तरीके से लौट गए।
इस बीच, जम्मू मुस्लिम फ्रंट (जेएमएफ) ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए केंद्र-शासित प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
जेएमएफ ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘लोगों को ऐसे तत्वों को स्वीकार नहीं करना चाहिए, जो जम्मू में समुदायों के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं और शांति के विरोधी हैं।’’
संगठन ने कहा कि जम्मू में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक करनी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)