जरुरी जानकारी | फरवरी में पीई, वीसी निवेश 39 प्रतिशत घटकर 2.2 अरब डॉलर पर खिसका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश फरवरी में 39 प्रतिशत घटकर 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 3.7 अरब डॉलर रहा था। बृहस्पतिवार को जारी को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मुंबई, 21 मार्च निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश फरवरी में 39 प्रतिशत घटकर 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 3.7 अरब डॉलर रहा था। बृहस्पतिवार को जारी को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वहीं, मासिक आधार पर पीई और वीसी निवेश में 67 प्रतिशत की गिरावट आई है।

उद्योग लॉबी समूह आईवीसीए और सलाहकार फर्म ईवाई की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में सौदों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। जनवरी में सौदों की संख्या 86 और फरवरी, 2023 में 57 रही थी।

सलाहकार कंपनी के भागीदार विवेक सोनी ने कहा, ‘‘फरवरी, 2021 के बाद से पीई/वीसी निवेश के लिए यह दूसरा सबसे कम मासिक आंकड़ा है। हम भारत और विश्व स्तर पर चुनावों का सिलसिला शुरू होने के बीच सतर्कता के साथ आशान्वित भी हैं। इस साल दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में चुनाव होने वाले हैं।’’

रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में 10 करोड़ डॉलर या इससे अधिक मूल्य के सात सौदे हुए। इनका कुल मूल्य एक अरब डॉलर रहा। जनवरी में बड़े सौदों का मूल्य 5.7 अरब डॉलर रहा था। यानी जनवरी की तुलना में समीक्षाधीन महीने में बड़े सौदों का मूल्य 82 प्रतिशत घटा है। एक साल पहले समान महीने में बड़े सौदों का मूल्य तीन अरब डॉलर रहा था।

रिपोर्ट कहती है कि बायजू का 20 करोड़ डॉलर का राइट्स इश्यू फरवरी में सबसे बड़ा सौदा रहा। इसके अलावा एनआईआईएफ ने आईबस नेटवर्क में इतनी ही राशि का निवेश किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में 2.2 अमेरिकी डॉलर के कुल सौदों में अकेले खरीद का हिस्सा 75 करोड़ डॉलर था। वहीं स्टार्टअप निवेश दूसरे स्थान पर रहा। इसमें 65 सौदों में 55.4 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ।

क्षेत्रवार बात की जाए, तो फरवरी में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सबसे अधिक 41.2 करोड़ डॉलर का निवेश आया। इसके बाद प्रौद्योगिकी में 35.9 करोड़ डॉलर और वित्तीय सेवाओं में 25.3 करोड़ डॉलर का निवेश आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\