जरुरी जानकारी | अप्रैल में पीई एवं वीसी निवेश 35 प्रतिशत घटकर 4.4 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश अप्रैल में 35 प्रतिशत घटकर 4.4 अरब डॉलर रह गया है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 6.8 अरब डॉलर था। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

मुंबई, 23 मई निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश अप्रैल में 35 प्रतिशत घटकर 4.4 अरब डॉलर रह गया है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 6.8 अरब डॉलर था। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

सलाहकार फर्म ईवाई और उद्योग लॉबी समूह आईवीसीए की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में निवेश सौदों की संख्या 98 थी, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 56 प्रतिशत अधिक है। लेकिन इनका मूल्य घट गया।

ईवाई में साझेदार विवेक सोनी ने कहा, ‘‘वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और घरेलू स्तर पर आम चुनावों को देखते हुए पीई/ वीसी निवेशक सतर्क बने हुए हैं। चुनाव के नतीजे आने तक यह गतिविधियां धीमी रहेंगी।’’

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल महीने में 10 करोड़ डॉलर से अधिक राशि के नौ बड़े सौदे हुए, जिनकी कीमत 3.1 अरब डॉलर थी। यह अप्रैल, 2023 में हुए 11 सौदों में छह अरब डॉलर निवेश की तुलना में 48 प्रतिशत कम है।

रिपोर्ट कहती है कि पिछले महीने खरीद-बिक्री से जुड़े पांच सौदों के जरिये 2.1 अरब डॉलर का निवेश आया जबकि अप्रैल, 2023 में चार सौदों में 78.3 करोड़ डालर रहा था।

वहीं, वृद्धि पर निवेश 88.4 करोड़ डालर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि अप्रैल, 2023 की तुलना में यह 76 प्रतिशत की गिरावट थी।

अप्रैल में वित्तीय सेवाओं में 17 सौदों के माध्यम से पीई/वीसी निवेश 1.8 अरब डॉलर के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद रियल एस्टेट (84.9 करोड़ डालर), स्वास्थ्य सेवा (48.9 करोड़ डॉलर) और ई-कॉमर्स (34.1 करोड़ डॉलर) का स्थान रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में 90.7 करोड़ डॉलर के 21 निकासी सौदे हुए। यह एक साल पहले के 15 सौदों में हुई 1.6 अरब डॉलर की निकासी से बहुत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड