देश की खबरें | पीसीआई ने पत्रकारों को कथित तौर पर निशाना बनाने पर उप्र, हिमाचल और छत्तीसगढ़ सरकारों से जवाब मांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों को होने वाली समस्याओं के बारे में रिपोर्टिंग करने को लेकर पत्रकारों को कथित तौर पर निशाना बनाने की अलग-अलग घटनाओं के संबंध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश की सरकारों से जवाब मांगे।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों को होने वाली समस्याओं के बारे में रिपोर्टिंग करने को लेकर पत्रकारों को कथित तौर पर निशाना बनाने की अलग-अलग घटनाओं के संबंध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश की सरकारों से जवाब मांगे।

पीसीआई ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान पत्रकारों को कथित रूप से निशाना बनाये जाने के संबंध में उसने स्वतः संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने सीमा पर की नापाक हरकत, सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में दागे मोर्टार: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीसीआई ने कहा कि लॉकडाउन अवधि के दौरान लोगों की समस्याओं से संबंधित मुद्दों की कथित तौर पर रिपोर्टिंग करने को लेकर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाने में चार पत्रकारों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अन्य घटना में रिपोर्टर विजय विनीत और जनसंदेश टाइम्स के प्रधान संपादक सुभाष राय को नोटिस जारी किया गया है।

चूंकि मामलों ने प्रेस के स्वतंत्र कामकाज के बारे में चिंता उत्पन्न की है, पीसीआई अध्यक्ष ने इस पर चिंता जतायी है और उत्तर प्रदेश सरकार से टिप्पणी के लिए कहा है।

यह भी पढ़े | CBSE Syllabus Row: सीबीएसई ने बताया क्यों और किस आधार पर कम किया गया कोर्स.

पीसीआई ने एक अलग बयान में कहा कि उसने छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की अवधि के दौरान पत्रकारों को कथित रूप से निशाना बनाने के संबंध में स्वत: संज्ञान लिया है।

पीसीआई ने कहा कि 'बस्तर की आवाज़' के रिपोर्टर नीरज शिवहरे को उस महिला की समस्या के संबंध में कथित तौर पर रिपोर्टिंग करने के लिए नोटिस दिया गया है, जिसे कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान भोजन का इंतजाम करने के लिए अपने घर का सामान बेचना पड़ा था। अधिकारियों ने कहा था कि इससे ‘‘प्रशासन की छवि को नुकसान पहुँची।’’

चूंकि ये मामले प्रेस के स्वतंत्रता को प्रभावित करते हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार से मामले के तथ्यों पर टिप्पणी की मांगी गई है।

पीसीआई ने एक अन्य बयान में कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान राज्य पुलिस द्वारा पत्रकारों को कथित रूप से निशाना बनाने के संबंध में स्वत:संज्ञान लिया है, जिसमें पंजाब केसरी के एक पत्रकार सोमदेव शर्मा के खिलाफ राज्य में अंतरराज्यीय यात्रियों को पृथक करने में प्रशासन की ढिलाई को लेकर कथित तौर पर रिपोर्टिंग के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बयान में कहा गया है कि उपरोक्त मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पीसीआई ने हिमाचल प्रदेश सरकार से टिप्पणी मांगी है।

उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में क्रमशः योगी आदित्यनाथ और जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारें हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\