खेल की खबरें | आईसीसी के अगले एफटीपी कैलेंडर में आईपीएल के लिये विंडो पर बाकी बोर्ड से बात करेगा पीसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के अगले भावी दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) कैलेंडर में आईपीएल को ढाई महीने की विंडो दिये जाने के प्रस्ताव पर बाकी बोर्ड से बात करेगा क्योंकि उसका मानना है कि कई अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं पर इसका विपरीत असर पड़ेगा ।

कराची, 15 जून पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के अगले भावी दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) कैलेंडर में आईपीएल को ढाई महीने की विंडो दिये जाने के प्रस्ताव पर बाकी बोर्ड से बात करेगा क्योंकि उसका मानना है कि कई अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं पर इसका विपरीत असर पड़ेगा ।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा था कि 2024 से 2031 के एफटीपी चक्र में आईपीएल के लिये ढाई महीने का विंडो रहेगा ।

शाह ने कहा था ,‘‘ अगले एफटीपी चक्र से आईपीएल के लिये ढाई महीने का विंडो रहेगा ताकि सभी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इसमें खेल सके । हमने दूसरे बोर्ड और आईसीसी से भी इस पर बात की है ।’’

पीसीबी का मानना है कि मामले पर चर्चा की जरूरत है ।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा ,‘‘आईसीसी बोर्ड की बैठक बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान जुलाई में होगी और इस मसले पर बात की जायेगी ।’’

पीसीबी अधिकारी ने कहा कि क्रिकेट में पैसा आते देखना अच्छा है लेकिन आईपीएल के लिये हर साल शीर्ष क्रिकेटरों को पूरी तरह से बुक करने की बीसीसीआई की योजना का अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय श्रृंखलाओं पर विपरीत असर पड़ेगा ।

मुंबई पर 2008 के आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल नहीं किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू