जरुरी जानकारी | पेटीएम के आईपीओ को पहले दिन मिला 18 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की तरफ से लाए गए देश के सबसे बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के पहले दिन सिर्फ 18 प्रतिशत शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की तरफ से लाए गए देश के सबसे बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के पहले दिन सिर्फ 18 प्रतिशत शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

पेटीएम ब्रांड की संचालक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने सोमवार को 18,300 करोड़ रुपये मूल्य का आईपीओ शेयर बाजार में पेश किया। इस आईपीओ के तहत कंपनी ने 4.83 करोड़ शेयरों की पेशकश की है जिसमें से पहले दिन सिर्फ 88.23 लाख शेयरों के लिए ही अभिदान मिला।

शेयर बाजारों से मिली जानकारी के मुताबिक, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों में से करीब 78 फीसदी की खरीद हो गई है। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित सिर्फ दो फीसदी शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। इसके अलावा पात्र संस्थागत निवेशकों ने निर्गम के पहले दिन 2.63 करोड़ आरक्षित शेयरों में से सिर्फ 16.78 लाख शेयरों के लिए ही बोलियां लगाईं।

पेटीएम की तुलना में नायका और जोमैटो लिमिटेड के आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों का तगड़ा समर्थन मिला था। यह अलग बात है कि उनके निर्गम का आकार पेटीएम की तुलना में कहीं छोटा था।

करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य वाली पेटीएम ने एक शेयर के लिए 2,080-2,150 रुपये का मूल्य दायरा रखा है।

निर्गम के तहत शेयरों की बिक्री दस नवंबर को बंद हो जाएगी। शेयरों का आवंटन 15 नवंबर को होने की उम्मीद है जबकि 18 नवंबर को इसके शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\