एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पेटीएम के शेयरों ने तीन सत्रों की गिरावट के बाद की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेटीएम ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में तीन सत्र में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी आई।

जरुरी जानकारी | पेटीएम के शेयरों ने तीन सत्रों की गिरावट के बाद की वापसी

नयी दिल्ली, छह फरवरी पेटीएम ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में तीन सत्र में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी आई।

कारोबार की कमजोर शुरुआत के बावजूद बीएसई पर शेयर 7.79 प्रतिशत चढ़कर 472.50 रुपये पर रहे। एनएसई पर ये 7.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 473.55 रुपये पर पहुंच गए।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का गत बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद से कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।

आरबीआई की सख्ती के बाद पिछले तीन सत्र में शेयर में 42 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इससे उसके बाजार मूल्यांकन को 20,471.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर सोमवार को अपनी निचली (सर्किट) सीमा पर पहुंच गए थे।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) का सहयोगी है।

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 प्रतिशत (प्रत्यक्ष और इसकी अनुषंगी कंपनी के माध्यम से) हिस्सेदारी है। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा की बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).