जरुरी जानकारी | पेटीएम ने ऐप पर टीके के लिए स्लॉट बुक करने की सुविधा शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसके उपयोगकर्ता अब उसके ऐप पर टीके के लिए उपलब्ध स्लॉट तलाशने के अलावा टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक भी कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 14 जून वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसके उपयोगकर्ता अब उसके ऐप पर टीके के लिए उपलब्ध स्लॉट तलाशने के अलावा टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक भी कर सकते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "पेटीएम उपयोगकर्ता अब पेटीएम ऐप के जरिए अपने सबसे करीबी केंद्रों में टीके के लिए स्लॉट तलाश और बुक भी कर सकते हैं। इस सेवा से भारतीयों को टीका लगवाने और प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के लिए आसानी से स्लॉट बुक करने में मदद मिलेगी। इससे मौजूदा महामारी के खिलाफ लड़ने में सहयोग होगा।"

कोविन के प्रमुख आर एस शर्मा ने हाल ही में कहा था कि पेटीएम, मेकमाईट्रिप और इंफोसिस जैसी प्रमुख डिजिटल कंपनियों सहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां टीके के लिए बुकिंग सेवा उपलब्ध कराने की मंजूरी मांग रही हैं।

सरकार ने पिछले महीने कोविन को तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन के साथ जोड़ने की खातिर नए दिशानिर्देश जारी किए थे जिससे डिजिटल ऐप के लिए इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया।

इससे पहले मई में पेटीएम ने उपयोगकर्ताओं की टीके के लिए स्लॉट तलाशने में मदद करने के उद्देश्य से अपने ऐप पर 'वैक्सीन फाउंडर' सुविधा शुरू की थी।

पेटीएमक के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारी कोशिश है कि हम भारत की इस महामारी से और मजबूत होकर निकलने में मदद करें। हमारे वैक्सीन फाइंडर से नागरिकों को सबसे करीबी केंद्रों में आसानी से स्लॉट बुक करने और टीका लगवाने में मदद मिलेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\