देश की खबरें | पेटीएम कर्मचारी बनकर एक लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरत से आये एक व्यक्ति को कथित तौर पर पेटीएम के कर्मचारी के रूप में दिल्ली सरकार के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक लाख रुपये का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सूरत से आये एक व्यक्ति को कथित तौर पर पेटीएम के कर्मचारी के रूप में दिल्ली सरकार के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक लाख रुपये का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि 32 वर्षीय अब्दुर्रहमान ने सरकारी स्कूल के पूर्व उप प्रधानाचार्य एम एस सिद्दीक (70) को पिछले साल ठगा था।

सिद्दीक के अनुसार उन्हें 14 नवंबर 2019 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था और उसने खुद को पेटीएम का एक अधिकारी बताया था।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार ट्रिपल तलाक कानून की पहली वर्षगांठ पर मनाएगी 'मुस्लिम महिला अधिकार दिवस'.

आरोपी ने इसके बाद सिद्दीक से एक ऐप डाउनलोड करने को कहा ताकि पेटीएम का के वाई सी (ग्राहक को जानिए) पूरा किया जा सके।

इसके बाद आरोपी ने सिद्दीक से उनकी डेबिट कार्ड की संख्या और सीवीवी पूछा।

कुछ ही मिनटों में सिद्दीक के पेंशन खाते से एक लाख रुपये निकल गए।

जामिया नगर पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि जांच के दौरान बैंक और पेटीएम खाते का विवरण और आईपी एड्रेस पता चला।

उन्होंने कहा, “हमारे दल ने आरोपी का पता लगाया और इसके बाद उसके सूरत स्थित घर में पुलिस के एक दल को भेजा गया। वहां से उसे 27 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया।”

डीसीपी ने कहा कि गिरफ्तारी के एक दिन बाद आरोपी के एक रिश्तेदार ने धोखे से चुराए गए पूरे एक लाख पांच हजार रुपये शिकायतकर्ता के खाते में जमा करा दिए।

पूछताछ में पता चला कि रहमान दो साल पहले ताहिर नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था और दोनों लोगों को ऑनलाइन माध्यम से ठगने का काम करते थे।

पुलिस ने कहा कि ताहिर की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\