Paytm की शाखा जापान की पेपे में 2,364 करोड़ रुपये में शेयर अधिग्रहण अधिकार बेचेगी
पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की सिंगापुर स्थित शाखा ने जापान की पेपे में अपने शेयर अधिग्रहण अधिकारों को बेचने की मंजूरी दी है. कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि शेयर अधिग्रहण अधिकार सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 को 2,364 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे.
नयी दिल्ली, 7 दिसंबर : पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की सिंगापुर स्थित शाखा ने जापान की पेपे में अपने शेयर अधिग्रहण अधिकारों को बेचने की मंजूरी दी है. कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि शेयर अधिग्रहण अधिकार सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 को 2,364 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे.
पेटीएम और पेटीएम सिंगापुर ने पेपे को प्रौद्योगिकी सेवाएं देने के लिए जापानी डिजिटल वॉलेट फर्म, सॉफ्टबैंक कॉर्प, सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प और याहू जापान कॉरपोरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. यह भी पढ़ें : Samrat Chaudhary on Mamata Banerjee: इंडी गठबंधन के लोग सिर्फ अपने को बचाने में लगे हैं; सम्राट चौधरी
इन सेवाओं के बदले में पेटीएम सिंगापुर ने शेयर अधिग्रहण अधिकार हासिल किए थे. इसके तहत पेपे में 1,59,012 शेयरों या 7.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जा सकती थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

