जरुरी जानकारी | नीति उल्लंघन को लेकर कुछ समय के लिये हटाये जाने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर लौटा पेटीएम ऐप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गूगल ने खेलों में सट्टेबाजी संबंधी गतिविधियों पर अपनी नीति के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को पेटीएम के ऐप को कुछ घंटे के लिये प्ले स्टोर से हटा दिया था लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर गूगल ने खेलों में सट्टेबाजी संबंधी गतिविधियों पर अपनी नीति के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को पेटीएम के ऐप को कुछ घंटे के लिये प्ले स्टोर से हटा दिया था लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया।

पेटीएम द्वारा ऐप पर हाल ही में पेश एक गेम से कैशबैक का विकल्प हटाने के बाद शुक्रवार की शाम को पुन: प्ले स्टोर पर बहाल कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Business Tips: बिजनेस स्टार्ट करने से पहले गांठ बांध ले ये 7 बातें, नहीं होंगे फेल.

पेटीएम ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अपडेट: और हम वापस आ गये!’’

गूगल ने वॉलेट एवं पेमेंट बैंक सेवाएं देने वाली कंपनी पेटीएम के ऐप को शुक्रवार की सुबह अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था। हालांकि, जो उपयोक्ता पहले से ऐप को लिये हुए थे, उन्हें ऐप का इस्तेमाल करने में कोई असुविधा नहीं हुई।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

गूगल ने सुबह एक ई-मेल के माध्यम से कहा था, ‘‘ऐप को ‘प्ले स्टोर’ नीतियों के उल्लंघन के चलते रोका गया है- हमारी नीति के संबंध में आईपीएल टूर्नामेंट से पहले आज एक स्पष्टीकरण जारी किया गया है।’’

गूगल ने यह भी कहा कि इस कदम से केवल प्ले स्टोर पर ऐप की उपलब्धता प्रभावित होगी और इसके उपयोक्ताओं पर कोई असर नहीं होगा।

गूगल ने इससे पहले एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह खेल में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले ऐप को मंजूरी नहीं देगी और ऐसे किसी भी ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया जायेगा। गूगल का कहना है कि ये नीतियां उपयोकर्ताओं को किसी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिये हैं।

पेटीएम ने दिन में एक ट्वीट किया कि नये डाउनलोड या अपडेट के लिये पेटीएम एंड्रॉइड ऐप गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।

उसने कहा था, ‘‘यह (ऐप) बहुत जल्द (प्ले स्टोर पर) वापस आ जायेगा। आपका पूरा धन पूरी तरह सुरक्षित है और आप अपने पेटीएम ऐप का सामान्य रूप से प्रयोग कर सकते हैं।’’

भारत में आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के ऐप बड़ी संख्या में लॉन्च किए जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नवीनतम सत्र 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है।

गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ ऐप का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे ऐप शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।’’

गूगल ने यह भी कहा कि जब कोई ऐप इन नीतियों का उल्लंघन करता है, तो उसके डेवलपर को इस बारे में सूचित किया जाता है, और जब तक डेवलपर ऐप को नियमों के अनुरूप नहीं बनाता है, उसे तब तक गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है।

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कहा कि कंपनी गूगल की आपत्तियों पर अमल करते हुए कैशबैक देने वाले स्क्रैच कार्ड को पहले ही हटा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\