देश की खबरें | ‘पेपाल’ ने एकल न्यायाधीश के आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी ऑनलाइन भुगतान मंच ‘पेपाल’ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश के उस आदेश को बुधवार को खंडपीठ में चुनौती दी जिसमें कहा गया था कि ‘पेपाल धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ‘भुगतान प्रणाली परिचालक’ है और इसे कानून के तहत जानकारी देने से जुड़े नियम व शर्तों का पालन करना होगा।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त अमेरिकी ऑनलाइन भुगतान मंच ‘पेपाल’ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश के उस आदेश को बुधवार को खंडपीठ में चुनौती दी जिसमें कहा गया था कि ‘पेपाल धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ‘भुगतान प्रणाली परिचालक’ है और इसे कानून के तहत जानकारी देने से जुड़े नियम व शर्तों का पालन करना होगा।

‘पेपाल’ की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दलील दी कि उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश "गलत" है।

अपीलकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने यह भी कहा कि भुगतान प्रणाली संचालक के मुद्दे पर उच्च न्यायालय के हालिया फैसले के मद्देनजर एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार नहीं रखा जा सकता है।

पीठ में न्यायाधीश संजीव नरूला भी शामिल हैं और इसने मामले को आगे की सुनवाई के लिए सितंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया है।

एकल न्यायाधीश ने वित्तीय आसूचना इकाई (एफआईयू)-भारत द्वारा ‘पेपाल’ पर लगाया गया 96 लाख रुपये का जुर्माना 24 जुलाई को निरस्त कर दिया था।

धन शोधन के खिलाफ कानून के तहत जानकारी देने से जुड़े नियम व शर्तों का कथित तौर पर अनुपालन नहीं करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया था।

एकल न्यायाधीश ने व्यवस्था दी थी कि ‘पेपाल’ पीएमएलए के तहत भुगतान प्रणाली परिचालक माने जाने योग्य है तथा उसे इस कानून के तहत जानकारी देने से जुड़े नियम व शर्तों का पालन करना होगा।

एकल न्यायाधीश ने यह आदेश ‘पेपाल’ की उस याचिका पर दिया था जिसमें उसने पीएमएलए के कथित उल्लंघन को लेकर उसपर एफआईयू द्वारा 96 लाख रुपया जुर्माना लगाये जाने को चुनौती दी थी।

एफआईयू ने 17 दिसंबर, 2020 को कंपनी को 45 दिन के अंदर जुर्माने का भुगतान करने का निर्देश दिया था।

एफआईयू-भारत ने दिसंबर, 2020 के अपने आदेश में ‘पेपाल’ पर पीएमएलए का उल्लंघन करने और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन ‘छुपाने’ का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी