पवार ने मोदी को पत्र लिखा, संकटग्रस्त चीनी उद्योग के लिए मांगी मदद
पवार ने इस बात का भी उल्लेख किया कि मोदी ने एमएसपी, चीनी निर्यात, बफर स्टॉक और इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने जैसी कुछ नीतिगत पहल की हैं। इनमें से कई फैसले मार्च अंत में लागू किए गए लॉकडाउन से पहले लिए गए थे।
मुंबई, 15 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चीनी उद्योग को संकट से उबारने के लिए मदद मांगी है। कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से उद्योग पर बुरा असर पड़ा है।
पवार ने इस बात का भी उल्लेख किया कि मोदी ने एमएसपी, चीनी निर्यात, बफर स्टॉक और इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने जैसी कुछ नीतिगत पहल की हैं। इनमें से कई फैसले मार्च अंत में लागू किए गए लॉकडाउन से पहले लिए गए थे।
पवार ने गुरुवार को भेजे अपने पत्र में प्रधानमंत्री से ‘‘तत्काल हस्तक्षेप’’की मांग की, ताकि लॉकडाउन के कारण संकट का सामना कर रहे उद्योग को उबारा जा सके।
पवार ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष पत्र के माध्यम से चिंता जताई और उनसे अनुरोध किया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अप्रत्याशित ढंग से लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण संकटग्रस्त चीनी उद्योग को उबारने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करें।’’ उन्होंने इसके साथ ही पत्र की एक प्रति भी पोस्ट की।
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस क्षेत्र से संबंधित चिंताओं को उठाते हुए महाराष्ट्र राज्य सहकारी चीनी फैक्टरी महासंघ लिमिटेड के अध्यक्ष का एक पत्र भी संलग्न किया।
पवार ने कहा कि कोविड-19 संकट दिन प्रतिदिन और बुरा हो रहा है, जिसके संबंध में महासंघ ने कुछ सुझाव दिए हैं।
महासंघ ने निर्यात प्रोत्साहनों और बफर स्टॉक खर्चों की बकाया राशि का भुगतान करने के लिए धन का प्रावधान करने का सुझाव दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

