देश की खबरें | पवार ने राकांपा का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला वापस लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का अपना फैसला वापस ले रहे हैं।
मुंबई, पांच मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का अपना फैसला वापस ले रहे हैं।
तीन दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा कर सबको चौंका देने वाले पवार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अपने सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का अनादर नहीं कर सकते।
पार्टी कार्यकर्ता उनसे इस्तीफे का फैसला वापस लेने की लगातार अपील कर रहे थे।
पवार ने कहा, “मैं उनकी भावनाओं का अनादर नहीं कर सकता। मेरे लिए दिखाए गए प्यार और विश्वास से मैं अभिभूत हूं। आप सभी की अपील को ध्यान में रखते हुए और पार्टी द्वारा गठित समिति के निर्णय का सम्मान करते हुए, मैं सेवानिवृत्त होने का अपना निर्णय वापस ले रहा हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि किसी संगठन में किसी भी पद या जिम्मेदारी के लिए एक "उत्तराधिकार योजना" होनी चाहिए।
पवार ने कहा कि वह पार्टी में संगठनात्मक बदलाव, नयी जिम्मेदारियां सौंपने और नया नेतृत्व तैयार करने पर ध्यान देंगे।
उन्होंने कहा, "मैं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए भी पूरी ताकत से काम करूंगा और हमारी विचारधारा तथा पार्टी के लक्ष्यों को लोगों तक ले जाऊंगा।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

