देश की खबरें | पवार, उपमुख्यमंत्री, टोपे और देशमुख ने पुणे में कोविड-19 हालात की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को पुणे जिले के परिषद सभागार में आयोजित एक बैठक में कोविड-19 हालात की समीक्षा की।

पुणे, 26 जून राकांपा प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को पुणे जिले के परिषद सभागार में आयोजित एक बैठक में कोविड-19 हालात की समीक्षा की।

राकांपा प्रमुख ने अधिकारियों से जहां जांच में तेजी लाने को कहा वहीं उपमुख्यमंत्री ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला, निकाय और पुलिस अधिकारों से साथ मिलकर समन्वय के साथ काम करने को कहा।

यह भी पढ़े | मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.3 मापी गई: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राकांपा प्रमुख ने अधिकारियों से निषिद्ध क्षेत्रों के हालात की लगातार समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि निजी अस्पताल मरीजों से ज्यादा फीस ना वसूलें।

राज्य के वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कोविड-19 के कारण पुणे नगर निकाय पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करने पर बात करेंगे।

यह भी पढ़े | 27 जून 2020: पहली बार पता चला कि धूम्रपान से होता है फेफड़ों का कैंसर.

टोपे ने पुणे के जिला और निकाय प्रशासन से कहा कि वे कोरोना वायरस से लड़ने में मुंबई का उदाहरण लें।

उन्होंने कहा कि एंटीजन जांच के बाद राज्य सरकार ने एंटीबॉडी जांच कराने का फैसला लिया है, जिससे निषिद्ध क्षेत्रों में संक्रमण का पता चलेगा।

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज एक घोषणा में कहा कि इस कोरोना वायरस महामारी के दौरान संक्रमण से मरने वाले पुलिसकर्मियों का परिवार अपने सरकारी आवास में उस वक्त तक रह सकेगा, जब तक वह पुलिसकर्मी सामान्य परिस्थिति में सेवानिवृत्त होता।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध में भी वृद्धि हुई है और विशेषज्ञ उससे निपटने में जुटे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\