देश की खबरें | ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ में संलिप्त हैं पवार और राकांपा: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुच्छेद 370, फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ और इशरत जहां मामले समेत अनेक मुद्दों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के बयानों को लेकर उन पर सीधा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पवार की पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति में लगी है और सांप्रदायिक आधार पर समाज का ध्रुवीकरण कर रही है।

मुंबई, 14 अप्रैल अनुच्छेद 370, फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ और इशरत जहां मामले समेत अनेक मुद्दों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के बयानों को लेकर उन पर सीधा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पवार की पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति में लगी है और सांप्रदायिक आधार पर समाज का ध्रुवीकरण कर रही है।

बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर 14 ट्वीट के साथ फडणवीस ने पवार पर भारतीय संविधान के रचयिता की इच्छाओं और मूल्यों के विपरीत काम करने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने आरोप लगाया कि पवार ने सबसे पहले ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द का उपयोग किया था।

पवार ने हाल में फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना की थी। उनके इस बयान का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह आलोचना पूरी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दशकों के तुष्टीकरण की नीति तथा सांप्रदायिक आधार पर समाज को बांटने के ट्रैक रिकॉर्ड के अनुरूप है।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पवार और राकांपा के खिलाफ अपने आरोपों की पुष्टि के लिए अनेक खबरों के लिंक भी डाले। उन्होंने कुछ खबरों के हवाले से कहा कि पवार दावा कर रहे हैं कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का नाम भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के साथ इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि वह मुस्लिम हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में पिछले महीने मलिक को गिरफ्तार किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक और खबर का जिक्र किया जिसके अनुसार पवार ने कहा कि इशरत जहां बेगुनाह है। इशरत जहां को गुजरात में 2004 में कथित फर्जी मुठभेड़ में तीन अन्य लोगों के साथ मार दिया गया था। चारों पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप था।

फडणवीस ने कहा कि 2012 में जब महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा सत्ता में थी तो मुंबई के बीचों-बीच आजाद मैदान में हिंसा की शर्मनाक घटना घटी थी। उन्होंने कहा कि अमर जवान ज्योति को अपवित्र किया गया, लेकिन राकांपा ने रजा एकेडमी को लेकर नरम रुख रखा और इसके बाद मुंबई के पुलिस आयुक्त का ही तबादला कर दिया गया।

फडणवीस ने कहा, ‘‘राकांपा की महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण लाने की बड़ी योजना है जबकि हमारे संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। कितना शर्मनाक है कि संवैधानिक मूल्यों को लेकर इस तरह वोट बैंक की राजनीति होती है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पवार ने ‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की आलोचना की क्योंकि यह उनके छद्म धर्मनिरपेक्ष एजेंडा को रास नहीं आ रही। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीरी पंडितों की परेशानियों की वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म से किसी को क्या मतलब?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड