देश की खबरें | पटनायक ने नौवीं बार बीजद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को यहां संखा भवन में नामांकन पत्र दाखिल किया।
भुवनेश्वर, 17 अप्रैल ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को यहां संखा भवन में नामांकन पत्र दाखिल किया।
वह पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं।
पटनायक 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से लगातार आठ बार बीजद के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह फरवरी 2020 में अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
पटनायक ने अपने पिता बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके पिता के नाम पर ही पार्टी का नाम बीजू जनता दल (बीजद) रखा गया था।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पटनायक ने कहा कि 2000 से 2024 तक बीजद सरकार ने ओडिशा में महत्वपूर्ण विकास किया है और राज्य को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पहचान दिलाई है।
भाजपा का सीधे नाम लिए बिना पटनायक ने कहा, “अब कुछ लोग हमारे महान सपूतों के योगदान और बलिदान को कमतर आंकने का जानबूझकर प्रयास कर रहे हैं। इतिहास को बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इतिहास को किसी की इच्छा से नहीं बदला जा सकता।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, “हम बीजू पटनायक का बहुत सम्मान करते हैं। हमने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पटनायक की टिप्पणी राजनीति से प्रेरित है और पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

