देश की खबरें | पटनायक ने कोविड-19 योद्धाओं की याद में मौन रखने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 से निपटने की कोशिशों में जुटे हजारों लोगों का मनोबल ऊंचा करने की कवायद के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यवासियों से बुधवार को मौन रखने और संक्रमण से बचने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करने की शपथ लेने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, पांच अगस्त ओडिशा में कोविड-19 से निपटने की कोशिशों में जुटे हजारों लोगों का मनोबल ऊंचा करने की कवायद के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यवासियों से बुधवार को मौन रखने और संक्रमण से बचने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करने की शपथ लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कोविड योद्धाओं के बलिदान का सम्मान करने का सबसे अच्छा तरीका उनके साथ सहयोग करना है।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या में आज रखी जायेगी श्रीराम मंदिर की नींव, भव्य एवं कलात्मक होगा भगवान श्रीराम लला का मंदिर.

पटनायक ने एक बयान में कहा कि मौन रखने के बाद लोग ओडिशा में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य तथा केंद्र सरकारों द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की शपथ लेंगे।

पटनायक ने कहा कि राज्य के लोग करीब पांच महीनों से हरसंभव तरीके से वैश्विक महामारी से लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में आज पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन, ऐसा होगा अयोध्या दौरे का पूरा कार्यक्रम.

उन्होंने कहा, ‘‘यह चौबीसों घंटे काम कर रहे हजारों कोविड-19 योद्धाओं की प्रतिबद्धता और समर्पण के बिना संभव नहीं होता।’’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी, आशा और अन्य कर्मियों समेत कोविड-19 योद्धाओं को उनका पारिश्रमिक मिले।

सरकार ने अभी यह नहीं बताया कि कितने कोविड-19 योद्धाओं ने जान गंवाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\