एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज का मुकाबला टाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच बुधवार को प्रो कबड्डी लीग का रोमांचक मुकाबला 33-33 से टाई रहा।

खेल की खबरें | पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज का मुकाबला टाई

पुणे, 16 नवंबर पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच बुधवार को प्रो कबड्डी लीग का रोमांचक मुकाबला 33-33 से टाई रहा।

राइडर नरेंद्र थलाइवाज की ओर से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 अंक जुटाए।

पाइरेट्स के लिए रेडर सचिन ने 14 अंक बनाए।

पाइरेट्स की टीम मैच के 30वें मिनट तक 27-22 से आगे थी लेकिन थलाइवाज की टीम ने 37वें मिनट में स्कोर 30-30 कर दिया।

रोहित गूलिया और सचिन की प्रभावी रेड ने पाइरेट्स ने फिर बढ़त बनाई लेकिन तमिलनाडु की टीम ने इसके बाद गूलिया को टैकल करके स्कोर 33-33 कर दिया।

इसके बाद दोनों टीम ने सतर्क रवैया अपनाया और मुकाबला टाई रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).